ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जांच की मांग, बिहार के क्रिकेटरों...

सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जांच की मांग, बिहार के क्रिकेटरों ने शिद्दत से किया याद

17-Jun-2020 02:40 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : सुशांत सिंह राजपूत के मौत से ना सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि क्रिकेट जगत के लोगों में भी मायूसी छाई हुई है । बेगूसराय में क्रिकेटरों ने आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रिकेटरों ने लद्दाख बॉर्डर पर शहीद जवानों को भी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की है। दौरान क्रिकेटरों ने  2 मिनट का मौन धारण कर सुशांत सिंह राजपूत और  शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की है ।


इन दिनों देश  कई समस्याओं से जूझ रहा है।कोरोना की महामारी के बीच चीन बॉर्डर पर तनातनी और युद्ध जैसी स्थिति के बीच बॉलीवुड के सितारों की लगातार मौत से लोग आहत है । सबसे ज्यादा आहत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से है जिन्होंने अपनी चर्चित फिल्म महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी । ऐसे संपन्न कलाकार की सुसाइड की खबर ने लोगो को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत क्या सचमुच में आत्महत्या किया है या उसकी हत्या हुई है ।


क्रिकेट खिलाड़ी प्रेम रंजन पाठक और दानिश कुमार ने कहा कि एक फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लोगो को आत्महत्या नही करने का संदेश दिया था पर ऐसी क्या परिस्थितियां उत्पन्न हो गई कि सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या करना पड़ा। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी उठापटक भरी जिंदगी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए एक मुकाम हासिल किया था।बाबजूद इसके उन्होंने जिस तरह मौत को गले लगाया वो किसी को यकीन नही हो रहा है ।खिलाड़ी वीरेश कुमार और विवेक कुमार बताते हैं कि बिहार के पूर्णिया से ताल्लुक रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत युवाओं के आइडियल थे। उन्होनें इस पूरी घटना को दुखदाई बताया है ।