अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jun-2020 07:08 PM
By tahsin
PURNIA: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मुंबई से लेकर पटना और उनके पैतृक आवास पूर्णिया तक कोहराम मचा हुआ है। सुशांत की मौत की खबर सुन कर उनकी बड़ी मां का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं सुशांत की चचेरी बहनें बेसुध पड़ी हुई है। वहीं सुशांत के चचेरे भाई ने जो कुछ बताया उसे सुन कर कोई भी शॉक्ड हो सकता है कि आखिऱ ऐसा क्या हुआ कि सुशांत ने सुसाइड कर लिया।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्णिया के बड़हरा कोठी मलडीहा स्थित पैतृक आवास पर उनके निधन की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। वही सुशांत सिंह की बड़ी मां का रो रो कर बुरा हाल है। सुशांत के कजन और बहन भी बेसुध पड़ी है। सुशांत सिंह की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

सुशांत की बड़ी मां पद्मा देवी को तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि सचमुच उसकी मौत हो गयी है। बड़ी मां ने कहा कि कोई तो कह दे ये झूठी खबर है। वही सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने कहा कि अभी दो-तीन दिन पहले फोन से सुशांत के पिता से बात हुई थी। वे सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कह रहे थे । यहां तक कि उन्होनें सुशांत की शादी में चलने को तैयार रहने को कहा था। सुशांत की शादी नवंबर में होने वाली थी। लेकिन सुशांत के अचानक ऐसे कदम से पूरा परिवार स्तब्ध है और गम में डूब गया है।

इधर पटना स्थित सुशांत के आवास पर भी चीख-पुकार मची हुई है। पिता बार-बार बेसुध हुए जा रहा हैं। उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। घर में पूरी तरह मातम का माहौल है। परिवार वालों के आंसू थम नहीं रहे हैं। घर पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है।इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पटना लाने के लिए परिजन रवाना हो चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने भी उनका पार्थिव शरीर पटना लाए जाने की पुष्टि की है।