अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jun-2020 03:40 PM
PATNA : पटना स्थित सुशांत सिंह राजपूत के आवास पर लोगों को पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सुशांत सिंह राजपूत के घर पर संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। घर में मौजूद हर सदस्यों की आंखे नम है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि इतना एनर्जेटिक और हंसमुख सुशांत इस तरह से हमारे बीच से चले जाएंगे।

घर के कुछ सदस्यों ने खुद को एक कमरे के अंदर बंद कर लिया है। लेकिन इस बीच रिश्तेदारों और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। आस-पास के लोग भी भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। घर के अंदर से बाहर तक लोगों का तांता जरूर लगा है लेकिन मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर किसी के चेहरे की रंगत उड़ गयी है।

पटना के राजीव नगर के रोड नंबर -06 स्थित आवास पर स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया भी पहुंचे। उन्होनें पूरे परिवार को इस मुश्किल घड़ी में ढांढ़स बंधाया है। वहीं कई सुशांत के कई रिश्तेदार भी वहां पहुंचे हैं। पटना स्थित आवास से सुशांत की तमाम यादें जुड़ी हुई हैं। सुशांत जब सेंट कैरेंस स्कूल में पढ़ते थे उस वक्त की कई तस्वीरें घर की दीवारों पर लगी हैं। साथ ही सुशांत के बचपन की यादों के संजोती हुई कई तस्वीरें यहां मौजूद हैं जो लोगों को रह-रह की उनकी याद दिला रही हैं। रह-रहकर अचानक आंसूओं का सैलाब सुशांत के परिवार वालों की आंखों से फूट पड़ता है।