ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / सर, पिंपल्स का इलाज कराना है इसलिए लॉकडाउन में निकलने का ई-पास दे...

सर, पिंपल्स का इलाज कराना है इसलिए लॉकडाउन में निकलने का ई-पास दे दीजिये: बिहार में लोग ऐसे मांग रहे हैं पास

07-May-2021 02:44 PM

PATNA : बिहार में लगे लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने के लिए लोग अजब गजब तरीके से पास मांग रहे हैं. पूर्णिया में एक व्यक्ति ने चेहरे पर आये पिंपल्स का इलाज कराने के लिए दूसरे जिले में जाने-आने का ई-पास मांगा है. उसने अपने चेहरे पर निकल आये पिंपल्स के इलाज के इमरजेंसी इलाज की जरूरत बतायी है. हालांकि जिला प्रशासन ने पास मांगने वाले को इंतजार करने को कहा है.


पूर्णिया के डीएम ने दी जानकारी
पिंपल्स के लिए पास मांगने वाले की जानकारी खुद पूर्णिया के जिलाधिकारी ने दी. पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने उस आवेदन की प्रति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है. उन्होंने लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने का ई-पास जारी करने के लिए हमें ज्यादातर सही आवेदन मिल रहे हैं. लेकिन कुछ ऐसे में भी आवेदन आ रहे हैं. डीएम राहुल कुमार ने पिंपल्स के इलाज के लिए पास मांगने वाले को कहा है-भाई, आपके पिंपल्स का इलाज इंतजार कर सकता है.


हेयर ट्रांसप्लांट के लिए लॉकडाउन में निकले
गौरतलब है कि बिहार में बेलगाम होते जा रहे कोरोना पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सूबे में लॉकडाउन लगाया है. लेकिन कुछ लोग इसे तोड़ने पर आमदा हैं. पटना में कल लॉकडाउन में बाहर निकले व्यक्ति को पुलिस ने पक़ड़ा तो उसने बताया कि वह हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए घर से बाहर निकला है. पुलिस ने उस व्यक्ति का चालान काटा. 


इस बीच कोरोना का कहर थम नहीं रहा है. गुरूवार को बिहार में कोरोना के 15126 नए मामले पाये गये. इसमें सबसे ज्यादा पटना में 3 हजार 665 मामले पाये गये. पटना के अलावा दूसरे जिलों में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. ये हाल तब है जब बिहार में कोरोना की जांच बेहद कम हो रही है. पटना के अलावा दूसरे जिलों में तो जांच की हालत औऱ खराब है. फिर भी गुरूवार यानि 6 मई को गया में 752, मजफ्फरपुर में 736, भागलपुर में 503, मधुबनी में 409, मुंगेर में 448, पश्चिमी चंपारण में 533, पूर्णिया में 375, बेगूसराय में 490, गोपालगंज में 315, नालंदा में 535, वैशाली में 307, सुपौल में 300, सीवान में 277, सीतामढ़ी में 141, शिवहर में 109, शेखपुरा में 155, सारण में 141, समस्तीपुर में 422, सहरसा में 360, रोहतास में 156, नवादा में 229, मधेपुरा में 223, लखीसराय में 108, किशनगंज में 124, खगड़िया में 209, कटिहार में 326, औरंगाबाद में 399, अररिया में 251, जहानाबाद में 150, जमुई में 376, गोपालगंज में 315, पूर्वी चंपारण में 236, दरभंगा में 176, बक्सर में 269, भोजपुर में 172,  बांका में 125, औऱ अरवल में 195 कोरोना के नये मामले पाये गये.