अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Nov-2021 05:20 PM
SIWAN : आरजेडी के दिवंगत नेता और देशभर में चर्चित बाहुबली रहे शहाबुद्दीन की बेटी का निकाह औऱ बेटे के वलीमा की शाही तरीके से तैयारी चल रही है. 15 नवंबर को उनके पैतृक गांव प्रतापपुर में शादी औऱ वलीमा दोनों एक साथ होने जा रही है. दिवंगत शहाबुद्दीन ने इसमें शामिल होने के लिए देश भर के अपने करीबियों को न्योता दिया है. शहाबुद्दीन के परिजनों ने बॉलीवुड के कई सितारों को भी निमंत्रण भेजा है, जिसमें शाहरूख खान का भी नाम शामिल है.
बेटी की शादी और बेटे का वलीमा
15 नवंबर को शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की बरात मोतिहारी से आयेगी. मोतिहारी के सैयद इफ्तिखार खान के बेटे मो. शादमान के साथ उनकी शादी होने वाली है. दुल्हा और दुल्हन दोनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है. उसी दिन शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का वलीमा यानि रिसेप्शन भी होगा. दरअसल शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक महीने पहले अक्टूबर में हुई थी. लेकिन उनका रिसेप्शन नहीं हुआ था. अब बेटी की शादी के दिन ही बेटे का रिसेप्शन होना तय हुआ है. प्रतापपुर में शाही तरीके से दोनों कार्यक्रमों को करने की तैयारी की जा रही है.
5 एकड़ में पंडाल, बंगाल-यूपी से आयेंगे खानसामे
प्रतापपुर में लगभग पांच एकड़ जमीन में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है. पिछले 15 दिनों से इसे सजाने संवारने का काम लगातार चल रहा है. 15 नवंबर को दिन के 12 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जायेगा. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा खुद सारा काम कराने में लगे हैं. शहाबुद्दीन के भांजे मो. नदीम ने बताया कि हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया जा रहा है. खाना बनाने के लिए खास कुक को बुलाया गया है. बंगाल औऱ उत्तर प्रदेश से कुक आयेंगे जो खास पकवान बनायेंगे. परिजनों ने बताया कि शादी औऱ वलीमा में आम से लेकर खास मेहमान आयेंगे लेकिन खाने के लिए सबके लिए एक जैसा इंतजाम है. शाकाहारी और मांसाहारी लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है.
बॉलीवुड के सितारों को न्योता
शहाबुद्दीन की बेटी की शादी औऱ बेटे के वलीमा के लिए खास मेहमानों को न्योता भेजा गया है. उनके परिजनों ने बॉलीवुड के सितारों शाहरूख खान औऱ संजय दत्त को भी निमंत्रण पत्र भेजा है. परिजनों का कहना है कि शाहरूख खान औऱ संजय दत्त का दिवंगत शहाबुद्दीन के साथ करीबी रिश्ता था इसलिए दोनों को न्योता भेजा गया है. इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव से लेकर मुंबई के विधायक अबु आजमी को निमंत्रण दिया गया है. बाहर से आने वाले गेस्ट के लिए पटना के साथ साथ गोरखपुर में लक्जरी गाड़ियां रखी गयी हैं, जो उन्हें एयरपोर्ट से प्रतापपुर लेकर आय़ेंगी. शहाबुद्दीन के परिजनों ने सिवान के लगभग सभी होटलों को दो दिनों के लिए बुक कर लिया है.