अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-May-2025 01:17 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सासाराम दौरे से पहले शिवसागर प्रखंड के पखनारी गांव में खास तरह की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। यह गांव मुख्य रूप से अल्पसंख्यक समुदाय का है, लेकिन यहां की महिलाएं अपने हाथों से रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर गौरव और उत्साह जता रही हैं।
गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री की अगुवाई में किए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता को सलाम करते हुए रंगोली में "ऑपरेशन सिंदूर" लिखने के साथ-साथ कमल का फूल और तिरंगा भी सजाया है। ये रंगोली एक प्रतीक है राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकजुटता और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के समर्थन का।
स्थानीय मुस्लिम महिलाएं, जैसे नशरीना परवीन और मुस्कान फातमा, कहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जिस साहसिक और निर्णायक कदम को अंजाम दिया, उससे न केवल भारत की सुरक्षा सशक्त हुई है, बल्कि समाज के हर वर्ग में एक सुरक्षा और गर्व की भावना जागृत हुई है। उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यक महिलाएं भी देश की सुरक्षा और विकास में प्रधानमंत्री के साथ हैं और उनका स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।
पूर्व मंत्री और चेनारी से स्थानीय भाजपा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने भी इन महिलाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह दृश्य देश की सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह रंगोली केवल स्वागत का प्रतीक नहीं, बल्कि एक संदेश है आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश का एकजुट समर्थन।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सासाराम के बिक्रमगंज पहुंच रहे हैं, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में पखनारी जैसे गांवों में दिख रहा यह उत्साह सरकार की नीतियों और सैन्य कार्यवाहियों पर जनसमर्थन को दर्शाता है।
स्थानीय महिला नशरीना परवीन ने कहा कि हमने रंगोली बनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया है। उन्होंने देश को आतंकवाद से सुरक्षित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। हम उनके साथ हैं। वहीं, दूसरी महिला मुस्कान फातमा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर हमें गर्व है। ये रंगोली हमारे गर्व और समर्थन की अभिव्यक्ति है।
पूर्व मंत्री व स्थानीय बीजेपी विधायक, चेनारी मुरारी प्रसाद गौतम ने बताया कि यह दृश्य भारत की एकता और अल्पसंख्यकों का भरोसा दिखाता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर मजबूत हुआ है। पखनारी की यह अनूठी पहल यह संदेश देती है कि देश की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर हर धर्म, हर समुदाय एक साथ है। रंगोली के रंगों में छुपा यह समर्थन भारत की विविधता में एकता की सच्ची तस्वीर पेश करता है।