अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Apr-2023 01:09 PM
By First Bihar
PATNA: सासाराम और नालंदा की घटना के बाद बिहार के CM नीतीश का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरकार अलर्ट मोड में है। इसपर अधिकारी नजर बनाए हुए है। साथ ही गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 'ये लॉ एंड ऑर्डर नहीं आपस का मामला है' गड़बड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'।
बता दें कि सुरक्षा को देखते हुए अमित शाह की 2 अप्रैल को सासाराम में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भाजपा के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा है कि, सासाराम में वर्तमान में जो माहौल बना हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
मालूम हो कि,अमित शाह के आगमन को लेकर सासाराम में भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए थे। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद पटना में ही रात्रि विश्राम कर अगले दिन सासाराम के लिए रवाना होते, लेकिन अब वो सासाराम नहीं जाएंगे।
जानकारी हो कि, सासाराम में शहर में शुक्रवार को रामनवमी के जुलुस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गयी, जिससे शहर में माहौल बिगड़ गया। कई मोहल्लों में दो गुटों के लोग उग्र हो गये। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इसमें सदर एसडीएम का गार्ड व एक महिला जख्मी हो गयी। कुछ जगहों पर हवाई फायरिंग की सूचना मिली।जिसके बाद शहर में बिगड़ते माहौल को देख अनुमंडल प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. एसपी और डीएम भी कैंप कर रहे हैं। वहीं इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम से ही बंद कर दी गयी है। इसके बाद अब रविवार को होने वाला केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।