ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / समस्तीपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, बीच बाजार में रुपये छीनकर हुए...

समस्तीपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, बीच बाजार में रुपये छीनकर हुए फरार

30-Jan-2021 02:52 PM

SAMASTIPUR :समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं और क्राइम कंट्रोल करने का दावा करने वाली पुलिस उसे रोकने में विफल हो जाती है. 


ताजा मामला समस्तीपुर के नगर थाना इलाके के गेट के पास की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े चाल लाख की लूट को वारदात को अंजाम दिया और आसानी से बीच बाजार से फरार हो गए. 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ एसबीआई बैंक से चार लाख रुपया निकाल कर बाइक से घर जा रही थी. तभी नगर थाना के गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा थैला झपट लिया और फरार हो गए. जबतक महिला और उनके पति समझ पाते तबतक अपराधी लापता हो गए. वारदात के बाद पीड़ित महिला पति के साथ पुलिस थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. उस इलाके का सीसीटीवी फूटेज निकाला जा रहा है.