ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / हम नहीं सुधरेंगे: सहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट का...

हम नहीं सुधरेंगे: सहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट का चपरासी 75 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सहरसा में विजिलेंस की कार्रवाई में सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के चपरासी को 75 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा।

29-Dec-2025 05:12 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। आए दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इस कार्रवाई से लोग सीख नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि विजिलेंस की कार्रवाई में एक के बाद एक घूसखोर पकड़े जा रहे हैं। इनको देखकर ऐसा लगता है कि शायद ये कहना चाहते हो कि हम कभी नहीं सुधरेंगे। एक बार फिर एक घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ गया है।


सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट का चपरासी इस बार निगरानी के हत्थे चढ़ा है। विजिलेंस ने 75 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है। घूसलेने वाले चपरासी की हाइट कम है। गिरफ्तार किये गये घूसखोर चपरासी का नाम शंकर कुमार बताया जा रहा है। विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस के पास राज्य कर आयुक्त कार्यालय के समीप की है।


इस सम्बंध में विजिलेंस के डीएसपी ने बताया कि परिवादी बिजनेसमैन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि परिवादी के बैंक को होल्ड कर सेटल करने के एवज में 1 लाख रुपये घूस मांगा जा रहा था। जिसके बाद 75 हजार रुपये में डील किया गया था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने आज चपरासी शंकर कुमार को 75 हजार की राशि के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं परिवादी ने बताया कि बैंक को होल्ड कर सेटल करने के एवज में राज्य कर अधिकारी द्वारा 1 लाख रुपये घुस मांगी जा रही थी, बाद में 75 हजार रुपये में फाइनल हुआ, घुस की राशि विभाग के चपरासी शंकर के द्वारा ली गई इस दौरान शिकायत पर पहुंची विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की।