अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jul-2025 08:03 PM
By First Bihar
BIHAR: विधान सभा में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी नेताओं के बीच हुई नोंकझोंक चर्चा में है. इस नोकझोंक की जबरदस्त व्याख्या चल रही है. तेजस्वी यादव और विजय सिन्हा के बीच आरोप पत्यारोप के बाद अब रोहिणी आचार्य भी इस जंग में कूद पडी हैं. रोहिणी ने विजय सिन्हा को मवाली बता दिया है.
लालू परिवार के टारगेट पर आए विजय सिन्हा
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लालू परिवार के टारगेट पर आ गए हैं. दरअसल बुधवार को विधान सभा में विजय सिन्हा और आरजेडी विधायकों के बीच जमकर बहस हो गई. आरजेडी विधायक सर के मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहते थे. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जमकर बहस हुई. इसी बीच भाई वीरेन्द्र की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी आ गई. टिप्पणी से नाराज डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बेहद नाराज हो गए और आरजेडी विधायकों को जमकर फटकार लगा दी. विजय सिन्हा तो यहां तक बोल बैठे कि इन्ही गुंडों से लडकर तो हमलोग यहां पहुंचे हैं. विजय सिन्हा इतने गुस्से में थे कि स्पीकर की ओर से लगातार दिए जा रहे निर्देशों को भी नही मान रहे थे. बाद में नाराज होकर स्पीकर ने सदन स्थगित कर दिया. विजय सिन्हा लगातार भाई वीरेन्द्र की ओर से माफी की मांग पर अडे थे.
क्या कहा रोहिणी आचार्य ने?
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सदन में बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष जी के द्वारा एक उप मुख्यमंत्री के द्वारा सदन में किए गए दुरव्यवहार पर की गई टिप्पीणी ही काफी है ये बताने के लिए कि बिहार के वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन में शामिल लोगों विशेषकर भाजपाईयों का संसदीय मर्यादा व परंपरा में विश्वास नहीं है और सरकार में उप मुख्यमंत्री की हैसियत से शामिल लोग भी सदन के अंदर उपद्रवियों मवालियों सरीखा व्यवहार व आचरण ही रखते करते हैं.