अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Apr-2021 07:47 AM
PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच देश में ऑक्सीजन के साथ-साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन की जबरदस्त किल्लत है। डॉक्टरों की तरफ से कोरोना मरीजों के इलाज में पहले खुद रेमडेसिविर इंजेक्शन लिखी जा रही थी लेकिन अब किल्लत होने के बाद देश के बड़े डॉक्टरों ने WHO के रिसर्च का हवाला देते हुए इसके इस्तेमाल पर नई थ्योरी दी है।
पटना एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अस्पताल के चिकित्सकों को आदेश जारी कर कहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर प्रेस्क्राइब नहीं करें। इससे मरीजों में अनावश्यक पैनिक स्थिति हो जाती है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि तमाम के अनुसंधानों से यह साबित हो चुका है कि कोविड 19 के मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर की उपयोगिता नहीं है। डब्ल्यूएचओ द्वारा भी इस दवा की उपयोगिता को नकार दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पटना एम्स के डायरेक्टर ने पटना हाईकोर्ट में कहा था कि रेमडेसिविर तो कोरोना वायरस की दवा है ही नहीं। बेवजह इसके लिए हायतौबा मचाई जा रही है। इसके होंने बाद कोर्ट ने खरीद का ऑडर देने नाम के लिए सरकार से जवाब मांगा है।

उधर देश में कोरोना मरीजों के लिए रेमडेसिविर की कमी के कई मामले सामने आने के बाद अब दिल्ली एम्स ने भी राहत भरी खबर दी है। दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को दावा किया कि कोरोना के 85% से अधिक मरीज विशेष इलाज के बिना ठीक हो जाएंगे। उन्हें रेमडेसिविर, स्टेरॉयड या अन्य किसी विशेष दवा की जरूरत नहीं होगी। डॉ. गुलेरिया नारायणा हेल्थ के चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी और मेदांता के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन के साथ कोरोना पर चर्चा कर रहे थे।