अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Jan-2026 01:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बेहतर चुनाव प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्वी चंपारण को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि उसे लगातार दूसरी बार चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए पूर्वी चंपारण का चयन किया गया है। इससे पहले वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर के सभी जिलों में से पूर्वी चंपारण को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए चुना गया था, जिसमें जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को माननीय राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ था।
अब एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर प्रबंधन, आईटी आधारित पहल, सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव संचालन में किए गए नवाचारों को मान्यता देते हुए यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है।
यह सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय चुनाव प्रणाली की भव्यता, चुनाव सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन में किए गए नवीन प्रयोगों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदान किया जाता है।
डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे जिले का सम्मान है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी