अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Apr-2021 04:12 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: कोरोना महामारी से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हालात बद से बदत्तर हो गयी है। पूर्णिया सदर अस्पताल की यह तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा कर रहा है। जहां एक शख्स अस्पताल परिसर में लेटा हुआ है। दरअसल यह शख्स पत्नी के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा था लेकिन डॉक्टरों ने पहले उसे कोरोना की जांच कराने को कहा। जिसके बाद वह जांच केंद्र पर पहुंचा जहां पहले से ही लोगों की लंबी कतारे लगी थी। वह भी लाइन में लग गया लेकिन उसकी तबीयत इतनी खराब थी कि खड़ा होने में परेशानी होने लगी तब उसकी पत्नी लाइन में लगी रही। जांच केंद्र पर भारी भीड़ होने की वजह से उसका नंबर नहीं आया। थक हारकर वही लेट गया लेकिन बेसूध हालत में पड़े इस शख्स पर ना तो किसी कर्मचारी की नजर पड़ी और ना ही डॉक्टर की। ना ही किसी ने उसकी मदद की कोशिश की।
इससे ही सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब कोरोना की जांच के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है तो इलाज के लिए मरीजों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस पीड़ित मरीज को कोरोना है या नहीं इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। हालांकि जांच के बाद ही इस बात पुष्टि हो पाएगी। लेकिन पूर्णिया सदर अस्पताल की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।