अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Jan-2021 08:26 AM
ARARIYA : सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल तय की है. लड़कियों की शादी 18 साल के बाद ही हो इसे लेकर जागरुकता अभियान कार्यक्रम चलाए जा रहा हैं, लेकिन इन सब के बीच इज्जत की दुहाई देकर नाबालिग लड़की की शादी सामाजिक पंचायत में जनप्रतिनिधियों के समक्ष होने का एक वीडियो रानीगंज में वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत का है.इस वीडियो में एक लड़का नाबालिक लड़की की मांग में सिंदूर डाल रहा है. इस वीडियो में कई लोगों के आलावे खरहट पंचायत के मुखिया बुद्धदेव विश्वास, सरपंच पति बिरेन मंडल, जीप सदस्य के पति संतोष विश्वास एवं अन्य ग्रामीण भी मौजूद हैं.
बताया जा रहा है कि पूर्णिया के कॉपरेटिव थाना क्षेत्र के एक गांव के एक लड़के की बहन की शादी खरहट पंचायत के एक गांव में हुई. इस कारण लड़का उस गांव में आते जाते रहता था. इसी बीच गांव के रहने वाली एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया और शादी की नीयत से दोनों युवक फरार हो गया थे.
लेकिन भागने के तीन दिन बाद लड़के ने युवती को वापस गितवास स्थित नहर पर छोड़कर भाग गया. इसके बाद लड़की के पिता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गांव में पंचायत बैठा दिया और युवक के साथ ही साथ परिजनों को भी बुलाया गया. पंचायत के दौरान ही भरी पंचायत में युवक द्वारा युवती के मांग में सिंदूर डलवाकर शादी करवा दिया गया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया .
बताया जा रहा है कि 19जनवरी 2021 का यह वीडियो है और शादी के बाद युवती को युवक अपने साथ अपने घर लेकर चले गये. इस शादी को लेकर मुखिया बुद्धदेव विश्वास ने कहा कि प्रेम-प्रसंग के कारण शादी हुई है. मुखिया ने लड़की को बालिग होने का दावा किया है.