ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन...

8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर 8 फरवरी से बिहार यात्रा शुरू करेंगे। वे जिलों का दौरा कर जन सुराज पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन और मजबूती पर चर्चा करेंगे।

04-Feb-2026 09:40 PM

By First Bihar

PATNA: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे। विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार झेलने के बाद प्रशांत किशोर अब जन सुराज पार्टी को पुनर्गठित करने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपनी बिहार यात्रा का पहला चरण तय किया है। इस यात्रा का पहला चरण 8 से 13 फरवरी तक चलेगा। 


बिहार यात्रा का शेड्यूल:

8 फरवरी: पश्चिम चंपारण, बगहा में बैठक

9 फरवरी: बेतिया

10 फरवरी: मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)

11 फरवरी: दरभंगा

12 फरवरी: मुजफ्फरपुर

13 फरवरी: वैशाली


इस दौरान प्रशांत किशोर जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक पुनर्गठन, नव निर्माण और पार्टी को नए सिरे से सशक्त करना है। जन सुराज पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बैठक के तीन दिनों के भीतर जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संगठन की नई घोषणा भी की जाएगी।


पिछले चुनाव में जन सुराज पार्टी ने अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। हार के बाद पार्टी में कुछ नेताओं के छोड़ने की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब प्रशांत किशोर पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए पूरी तरह जुट गए हैं।