ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Bihar News: बिहार के लाखों बेघर परिवारों को मिलेगा अपना घर, प्रधानमंत्री आवास...

Bihar News: बिहार के लाखों बेघर परिवारों को मिलेगा अपना घर, प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे का काम शुरू

Bihar News: बिहार के लाखों बेघर लोगों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही बिहार के लाखों लोगों के अपने घर का सपना साकार होने वाला है. बिहार में पीएम आवास योजना के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है.

10-Jan-2025 06:26 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के लाखों बेघर परिवारों के लिए गुड न्यूज है। बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएम आवास) के तहत बेघर परिवारों को पक्के मकान मुहैया कराने के लिए 10 जनवरी से एक नया सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे का उद्देश्य उन सभी परिवारों की पहचान करना है जो बेघर हैं या जिनके पास पक्का मकान नहीं है।


यह सर्वे 31 मार्च तक चलेगा और राज्य की सभी पंचायतों को इसमें शामिल किया जाएगा। सर्वे में ग्राम पंचायत के कर्मचारी जैसे असिस्टेंट लेवल के कर्मचारी, पंचायत सेवक और पंचायत सचिव शामिल होंगे। सर्वे के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर परिवारों की आर्थिक स्थिति, उनके पास मौजूद संपत्ति और रहने की स्थिति का आकलन करेंगे।


पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए कुछ विशेष मानदंड तय किए गए हैं। पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार के पास दो पहिया या तीन पहिया वाहन, कोई जमीन या किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार का कोई भी सदस्य आयकर या व्यावसायिक कर का भुगतान नहीं करता हो।


पिछला सर्वे 2018-19 में हुआ था और उसमें चुने गए 11 लाख लाभार्थियों को अभी तक मकान नहीं मिल पाए हैं। इस बार सरकार का लक्ष्य है कि इस साल 2.40 लाख घरों का निर्माण पूरा किया जाए। पीएम आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है, जिसमें मनरेगा के तहत श्रम लागत भी शामिल है। 


इसके अलावा, राज्य सरकार लाभार्थियों को जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी देती है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य उन सभी बेघर परिवारों की पहचान करना है जो इस योजना के तहत पात्र हैं और उन्हें पक्के मकान मुहैया कराना है।