ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

पटना और गया के बाद मधुबनी कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मधुबनी सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया और डॉग स्क्वायड व बम स्क्वायड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है।

bihar
कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: गया और पटना के बाद मधुबनी में गुरुवार शाम करीब 4 बजकर 9 मिनट पर ईमेल मेल के द्वारा मधुबनी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गयी। धमकी मिलने के तुरंत बाद कोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया।


कोर्ट परिसर में पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी अग्नीशमन दस्ता के जवानों के अतिरिक्त बल की तैनाती की गई। साथ ही मौके पर डॉग और बम स्क्वायर्ड की टीम को भी बुलाया गया। कोई भी पुलिस या प्रशासन के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। लेकिन मामले को लेकर मधुबनी सिविल कोर्ट के वकील अजय कुमार झा "यश" ने बताया कि कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस  द्वारा पूरा कोर्ट परिसर खाली कराया गया। 


इस मामले को लेकर विशेष जानकारी पुलिस या प्रशासन के वरीय पदाधिकारी ही दे सकते हैं। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले की सूचना देने और बम की जानकारी के बाद उसकी तलाशी से कोर्ट परिसर में चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी देर शाम तक कैंप लगाकर मामले की तहकीकात एवं चप्पे चप्पे की छानबीन में जुटे हुए हैं।


एसपी योगेंद्र कुमार समाहरणालय कक्ष में चल रही मीटिंग को छोड़कर सदर डीएसपी अमित कुमार यातायात डीएसपी सुजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों के साथ मधुबनी कोर्ट पहुंच गये और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय कक्ष में उनसे मुलाकात कर बम होने की बातों की समीक्षा की। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे कोर्ट परिचय के डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा सदन तलाशी अभियान चलाई जाएगी इसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर माजरा क्या है वैसे सूचना का भी सत्यापन किया जा रहा है .