ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी और छीने गये 29 लाख के 116 मोबाइल बरामद

समस्तीपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और छीने गए 116 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 29 लाख रुपये आंकी गई है।

bihar
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चोरी और छीने गये 116 मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी कीमत 29 लाख रुपये के करीब है। जिले के पुलिस कप्तान ने अपने हाथों चोरी और छिने गये मोबाइल लोगों को सौंपा। लोगों ने मान लिया था कि अब गुम हुआ मोबाइल नहीं मिलेगा लेकिन जब उन्होंने सामने अपना मोबाइल देखा तो चेहरे पर खुशी छा गयी। 


समस्तीपुर पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और छीने गए करीब 29 लाख रुपये मूल्य के 116 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में इन सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों के हवाले कर दिया गया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि समस्तीपुर जिले में लंबे समय से ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इस बार विभिन्न कंपनियों के कुल 116 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 28 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल फोन धारकों को एसपी कार्यालय बुलाकर विधिवत सौंपे गए।


एसपी ने बताया कि मोबाइल रिकवरी के लिए जिले में छह विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक समस्तीपुर जिले में कुल 1501 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 करोड़ 44 लाख 50 हजार रुपये है। सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस किए जा चुके हैं।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे अभियान का नेतृत्व साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी और छीने गए मोबाइल की बरामदगी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी और छीने गये 29 लाख के 116 मोबाइल बरामद


ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी और छीने गये 29 लाख के 116 मोबाइल बरामदऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी और छीने गये 29 लाख के 116 मोबाइल बरामदऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी और छीने गये 29 लाख के 116 मोबाइल बरामदऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी और छीने गये 29 लाख के 116 मोबाइल बरामदऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी और छीने गये 29 लाख के 116 मोबाइल बरामद

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता