ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर...

पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजी

Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए एकेडमिक और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान छात्र नेताओं ने हंगामा किया और नारे लगाए। हंगामे के चलते CM ने कार्यक्रम केवल 8 मिनट में समाप्त किया।

30-Mar-2026 04:27 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना यूनिवर्सिटी में नए एकेडमिक और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के दौरान छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया और नारे लगाए। CM के पहुंचने से पहले भी छात्र नेता नारेबाजी कर रहे थे।


पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर ने कहा कि इस कार्यक्रम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी और कुलपति को भी इसके लिए आमंत्रित नहीं किया गया। हंगामे के चलते मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम को केवल 7-8 मिनट में समाप्त किया और वहां से निकल गए। 


छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर कॉलेज गेट पर ताला लगाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ताला लगाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में छात्रों के हित में अपनी बातें रखेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिंह और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने। डीएम त्यागराजन ने भी छात्रों को शांत करने का प्रयास किया। 


हालांकि, कुछ छात्र मुख्यमंत्री के समर्थन में भी नारेबाजी करते दिखे। "देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया" और "बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो" के नारे लगे। कुछ छात्र हाथ में पोस्टर लेकर खड़े रहे, जिस पर लिखा था—"हम छात्रों का अभिमान" और नीतीश कुमार की फोटो लगी थी।


बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी के नए प्रशासनिक और एकेडमिक भवन (कला संकाय) का निर्माण 147.29 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। प्रशासनिक भवन G+8 और एकेडमिक भवन G+9 है। उद्घाटन के बाद नए प्रशासनिक ब्लॉक में विश्वविद्यालय का मुख्यालय शिफ्ट होगा और एकेडमिक भवन में दरभंगा हाउस से सभी पीजी विभाग शिफ्ट होंगे। इसके साथ ही वाणिज्य कॉलेज फिलहाल दरभंगा हाउस में शिफ्ट किया जाएगा।


इन दोनों भवनों का निर्माण बिहार एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा तीन एकड़ में किया गया। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने बताया कि हर फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, शुद्ध पेयजल, मीटिंग हॉल, सेमिनार हॉल और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।