अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Oct-2025 07:34 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। अब सभी प्रशासनिक शक्तियां जिलाधिकारियों (DMs) के पास हैं, जबकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस लगातार सघन जांच अभियान चला रही है।
इसी क्रम में राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट मरीन ड्राइव इलाके में पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। गाड़ी में सवार व्यक्ति से जब इस रकम के स्रोत और ट्रांजैक्शन का ब्यौरा मांगा गया, तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी को जब्त करते हुए व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य भर में नकदी, शराब और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। बरामद की गई रकम के संबंध में पुलिस ने चुनाव आयोग को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल जांच जारी है कि यह रकम चुनावी उपयोग के लिए लाई जा रही थी या किसी अन्य उद्देश्य से।