बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात
07-Sep-2025 11:38 AM
By First Bihar
Bihar news: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: बिहार सरकार देगी महिलाओं को ₹2 लाख तक अनुदान, जानें पूरी प्रक्रिया
बिहार में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य की महिलाएं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठा सकेंगी। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए ₹2 लाख तक का सरकारी अनुदान दिया जाएगा।
योजना की सबसे खास बात यह है कि आवेदन करने वाली महिला को शुरुआती मदद के तौर पर ₹10,000 की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद उनके व्यवसाय की प्रगति और जरूरत को देखते हुए धीरे-धीरे ₹2 लाख तक की राशि प्रदान की जाएगी।
अब आइए विस्तार से जानते हैं कि यह योजना क्या है, किसे इसका लाभ मिलेगा, आवेदन की प्रक्रिया क्या है और इसमें कौन-कौन सी शर्तें लागू होंगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
यह योजना बिहार सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। अभी भी बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिवार की आय पर निर्भर हैं। इस योजना से वे न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होंगी बल्कि अपने परिवार और समाज में भी सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।
योजना के अंतर्गत महिलाओं को उनके चुने हुए व्यवसाय जैसे – किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, सब्जी-फल की दुकान, बकरी पालन, मुर्गी पालन, ई-रिक्शा खरीदना आदि के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
योजना की मुख्य विशेषताएं
1. महिलाओं को ₹2 लाख तक का अनुदान मिलेगा।
2. पहली किस्त के रूप में ₹10,000 सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।
3. राशि मिलने के 10 दिनों के भीतर खाते में पैसे ट्रांसफर होंगे।
4. व्यवसाय का निरीक्षण 6 महीने बाद किया जाएगा।
5. निरीक्षण संतोषजनक होने पर अगली किस्त दी जाएगी।
6. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह फिजिकल और ऑनलाइन दोनों तरीकों से होगी।
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
यह योजना हर महिला के लिए नहीं है। लाभार्थियों को कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी है।महिला की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए। उसके पति इनकम टैक्स नहीं भरते हों। महिला या उसके पति सरकारी नौकरी में न हों। महिला को जीविका की बैठक में भाग लेना होगा। परिवार की कोई भी महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य न हो।
किन-किन रोजगारों के लिए मिलेगा लाभ?
इस योजना में महिलाओं को कई तरह के रोजगार विकल्प दिए गए हैं। वे इनमें से किसी एक को चुन सकती हैं –
फल या जूस की दुकान, सब्जी या फल दुकान, किराना दुकान, बर्तन की दुकान, खिलौना या जनरल स्टोर, ऑटोमोबाइल रिपेयर दुकान, मोबाइल बिक्री या रिपेयर दुकान, स्टेशनरी और फोटोकॉपी दुकान,ब्यूटी पार्लर, कपड़ा दुकान, बिजली उपकरण की दुकान कृषि कार्य, ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा खरीदना, बकरी पालन, मुर्गी पालन, गोपालन या अन्य कोई छोटा व्यवसाय।
आवेदन की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)
1. सबसे पहले महिला को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही अनुलग्न (क)-2 भी भरना जरूरी है।
2. व्यक्तिगत जानकारी देना
फॉर्म में महिला को अपना नाम, ग्राम पंचायत का नाम, प्रखंड, जिला, वार्ड संख्या आदि भरना होगा।
3. शर्तों का उल्लेख
महिला को यह लिखना होगा कि वह 18 से 60 साल की उम्र में है, उसके पति इनकम टैक्स नहीं भरते हैं और वह खुद या उसके पति सरकारी नौकरी में नहीं हैं।
4. बैंक और परिवार का विवरण जिसमें बैंक का नाम, खाता संख्या, शाखा का नाम, IFSC कोड और आधार संख्या देनी होगी।।इसके साथ ही परिवार के कुल सदस्य और परिवार में महिला और पुरुषों की संख्या
5. रोजगार का चयन
आवेदन में यह स्पष्ट करना होगा कि महिला किस प्रकार का व्यवसाय शुरू करना चाहती है।
6. ग्राम संगठन से अनुमोदन
ग्राम संगठन द्वारा परिवार का अनुमोदन करवाना होगा। इसमें लाभार्थी महिला का नाम, पति का नाम, मुखिया का नाम, ग्राम पंचायत, प्रखंड, जिला और जाति की जानकारी देनी होगी।
7. सचिव को फॉर्म जमा करना
पूरा फॉर्म भरने के बाद इसे सचिव के पास जमा करना होगा।
8. ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री
सचिव की मंजूरी के बाद फॉर्म की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर डाली जाएगी।
9. पहली किस्त का भुगतान
फॉर्म जमा होने के 10 दिनों के अंदर महिला के बैंक खाते में ₹10,000 की राशि भेज दी जाएगी।
10. निरीक्षण और आगे की किस्त
6 महीने बाद जीविका सचिव लाभार्थी के रोजगार का निरीक्षण करेंगे। यदि व्यवसाय सही से चल रहा हो तो महिला को अगली किस्त दी जाएगी। यह किस्त मिलाकर महिला को ₹2 लाख तक का अनुदान मिल सकता है।
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (जरूरत पड़ने पर)
बिहार में महिलाओं की बड़ी आबादी आज भी रोजगार और व्यवसाय से दूर है। परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वे आत्मनिर्भर नहीं हो पातीं। इस योजना से महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने का मौका मिलेगा। वे अपने परिवार की आय बढ़ा सकेंगी। ग्रामीण और शहरी दोनों स्तर पर महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसमें महिलाओं को किसी बैंक लोन या ब्याज की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि यह राशि पूरी तरह सरकारी अनुदान है। अगर आप बिहार की निवासी महिला हैं और अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। बस आपको सही तरीके से फॉर्म भरना है और जीविका समूह से अनुमोदन लेना है।इस योजना का मकसद है “बिहार की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना।”