बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
14-Feb-2025 10:00 AM
By First Bihar
अगर आपका बिजली बिल बकाया है तो हो जाइए सावधान! राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए बिजली कंपनियों ने बड़े पैमाने पर वसूली अभियान शुरू किया है। गुरुवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत 5,000 रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना किसी नोटिस के काटे जा सकेंगे। औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर वे बकाया राशि का शत-प्रतिशत भुगतान नहीं करते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा।
बिजली कंपनियों ने उन उपभोक्ताओं को भी निशाने पर लिया है जिन्होंने पिछले तीन महीने से लगातार बिल जमा नहीं किया है। उनके कनेक्शन की समीक्षा की जा रही है और बकाया राशि होने पर बिजली काट दी जाएगी। अगर आप प्रीपेड मीटर उपभोक्ता हैं और महीनों से रिचार्ज नहीं कराया है तो आपकी भी जांच की जाएगी। बिजली चोरी का मामला सामने आने पर संबंधित उपभोक्ता पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार की बिजली कंपनियों ने गांवों में कैंप लगाना भी शुरू कर दिया है। इन शिविरों में बकाएदारों से तत्काल भुगतान करवाने और उनकी समस्याओं के समाधान की सुविधा दी जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मदद से उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। अभियान के दौरान सबसे पहले उन उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी, जिनका बिल लंबे समय से बकाया है। पहले से कटे कनेक्शन वालों को कानूनी नोटिस भी जारी किया जाएगा।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तुरंत बिल का भुगतान करें, नहीं तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी। अगर आप अंधेरे में नहीं रहना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा कर दें।