Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
27-Sep-2025 07:49 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार का मौसम इन दिनों किसी पहेली की तरह हो गया है। सुबह की चिलचिलाती धूप से लोग पसीने से तर हो जाते हैं तो शाम होते-होते बादल छा जाते हैं और झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। ऐसे में अब शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली जैसे जिलों में अलर्ट लागू है। हालांकि, सितंबर के आखिर में मानसून की विदाई होने लगी है, लेकिन नमी भरी हवाओं की वजह से यह 1 अक्टूबर तक बिहार में डेरा डाले रह सकता है।
राजधानी पटना में कल दिन भर उमस ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान तापमान अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन आर्द्रता के स्तर ने गर्मी को और भी असहज बना दिया। शाम ढलते ही हल्की फुहारें गिरीं, जिससे कुछ राहत मिली। लेकिन पूरे राज्य में यही दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में उच्च आर्द्रता और बढ़ते तापमान से असुविधा बढ़ सकती है। यात्रियों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुजरात, राजस्थान और उत्तर भारत से मानसून धीरे-धीरे लौट रहा है, लेकिन बिहार से जाने के मामले में ये थोड़ा स्लो है। नमी लदी हवाएं और लो प्रेशर एरिया ने स्थिति को जटिल बना दिया है। पश्चिमी बिहार के सीमावर्ती इलाकों और सीमांचल के हिस्सों में मध्यम बारिश की चेतावनी सबसे ज्यादा है, जबकि बाकी जिलों में बूंदाबांदी ही संभव है। जमुई, बांका, मुंगेर जैसे जिलों में भी हलचल बनी हुई है।