ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बरसात के बाद बिहार में स्वास्थ्य संकट, डेंगू और जलजनित बीमारियों...

Bihar News: बरसात के बाद बिहार में स्वास्थ्य संकट, डेंगू और जलजनित बीमारियों का मंडरा रहा खतरा

Bihar News: बिहार में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर पटना में हालात गंभीर हैं और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

03-Aug-2025 09:36 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में गंभीर जलजमाव की स्थिति बन गई है। खासकर राजधानी पटना में सड़कों, गलियों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलजमाव के चलते अब संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।


ऐसे हालातों में सबसे अधिक डर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और फंगल संक्रमणों को लेकर है। डेंगू फैलाने वाले एडीज एजिप्टाई मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, और जलजमाव उनके लिए आदर्श परिस्थितियां पैदा करता है। यही कारण है कि पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में डेंगू के फैलने की आशंका लगातार बढ़ रही है।


स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में डेंगू और अन्य बीमारियों का प्रकोप तेज़ी से बढ़ सकता है। पटना के कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र कॉलोनी, और गर्दनीबाग जैसे अन्य इलाकों में जलजमाव की स्थिति सबसे अधिक खराब है, जहां कई घरों में पानी घुस चुका है और मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है।


इस संभावित संकट से बचने के लिए लोगों को अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों को ढक कर रखें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, और मच्छरदानी या रिपेलेंट का प्रयोग करें। साथ ही, बुखार, सिर दर्द, और बदन दर्द जैसे लक्षणों को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसलिए लोग स्वयं भी साफ-सफाई और सतर्कता बरतें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।