ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar News: पेपर लीक केस में पूर्व DGP 'सिंघल' पर शिकंजा कसने की...

Bihar News: पेपर लीक केस में पूर्व DGP 'सिंघल' पर शिकंजा कसने की तैयारी...पूछताछ के लिए सशरीर बुलायेगी EOU ! 'कोलकाता कनेक्शन' से उठेगा पर्दा

सिपाही भर्ती पेपर लीक घोटाले में पूर्व DGP SK सिंघल की मुश्किलें बढ़ीं। कोलकाता कनेक्शन से पर्दा उठाने की तैयारी है. जरूरत पड़ी तो ईओयू केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्कालीन अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुला सकती है.

31-Jul-2025 01:49 PM

By Viveka Nand

Bihar News: सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में बिहार के पूर्व DGP सह केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्कालीन अध्यक्ष S.K. सिंघल को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है. पूर्व डीजीपी के अलावे अन्य के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की जांच जारी है. सूत्र बताते हैं कि, जांच में एसके सिंघल के खिलाफ जो सबूत हाथ लगे हैं, उस आधार पर पूछताछ के बुलाया जा सकता है. आर्थिक अपराध इकाई इन्हें नोटिस देकर बुला सकती है. जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.  

गंभीर आरोपों में घिरे हैं एस.के. सिंघल

बिहार के पूर्व डीजीपी एस.के सिंघल पर गंभीर आरोप हैं. 2023 में सिंघल के केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष रहने के दौरान पेपर लीक हुआ था. पेपर लीक के तार तत्कालीन अध्यक्ष से जुड़ते नजर आये थे. जांच एजेंसी के समक्ष एक आरोपी ने भी इनका नाम लिया था, कोलकाता जाने और वहां सेटिंग का आरोप लगा था. ईओयू की जांच में एस.के. सिंघल के कोलकाता जाने के प्रमाण भी मिले हैं. सिंघल अभी तक जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं. हालांकि, कई बार ईओयू के लिखित सवालों का जवाब दिया है. विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि एस.के.सिंघल के खिलाफ जांच की गाड़ी आगे बढ़ सकती है. संभव है कि उनसे आगे की पूछताछ की जाय. इसके लिए उन्हें नोटिस देकर आर्थिक अपराध इकाई के दफ्तर बुलाया जा सकता है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है.  

ईओयू की रिपोर्ट पर सरकार ने केंद्रीय चयन पर्षद अध्यक्ष पद से हटाया था 

पेपर लीक कांड में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्कालीन अध्यक्ष SK सिंघल की भूमिका संदेह के दायरे में पाते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने अनुशासनिक कार्रवाई के लिए पर्याप्त साक्ष्य तत्कालीन डीजीपी को उपलब्ध कराए थे. रिपोर्ट में SK सिंघल को दायित्वों का निर्वहन नहीं करने के मामले में दोषी पाया गया था. EOU की जांच में पाया गया था कि सिपाही बहाली पेपर लीक कांड केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्कालीन अध्यक्ष सह पूर्व DGP SK सिंघल की लापरवाही और नियमों एवं मानकों की प्रत्यक्ष अनदेखी की वजह से हुआ है. इसके बाद सरकार ने उन्हें इस पद से हटा दिया था. 

क्या कहते हैं ईओयू के एडीजी..? 

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि पूरे मामले में जांच जारी है. किसी को क्लीनचिट नहीं दिया गया है. जांच में जिनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलेंगे, जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ नियमसम्मत कार्रवाई की जायेगी.  ईओयू की टीम पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है. 

जानें पूरा मामला....

बता दें, बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 27 अप्रैल 2023 को वैकेंसी निकाली गई थी. कुल 21391 पदों पर बहाली होनी थी. इसके लिए 20 जुलाई 2023 तक आवेदन मंगवाए गए थे, कुल 37 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था. इनमें से 18 लाख फॉर्म को सेलेक्ट किया गया था. उस वक्त पूर्व डीजीपी एसके सिंघल ही केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष थे. इन पर सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कराने के लिए प्रिंटिंग प्रेस के मलिक से कमीशन के रूप में मोटी रकम लेने का आरोप लगा था. इनके कार्यकाल में सिपाही भर्ती एग्जाम के लिए तैयार किए गए सभी सेट के आंसर की लीक हो गए थे. 24 जिलों में 75 से अधिक मुकदमा और 150 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.