ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / BIHAR NEWS : बिहार के गली-मोहल्लों की हो गई मैपिंग, अब डिजिपिन से...

BIHAR NEWS : बिहार के गली-मोहल्लों की हो गई मैपिंग, अब डिजिपिन से होगी पहचान

BIHAR NEWS : बिहार के एक करोड़ से ज्यादा गली और मोहल्लों की मैपिंग का काम पूरा हो गया है। इसके बाद अब डाक विभाग इन गलियों और मोहल्लों में बने मकानों के लिए डिजिपिन जारी करेगा।

23-Aug-2025 12:10 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब यहां लोगों को किसी का घर खोजने के लिए किसी से पूछताक्ष नहीं करनी पड़ेगी। अब आप बस अपने घर से निकलेंगे और बिना किसी से पूछताक्ष किए हुए जिनके घर जाना है उनके यहां पहली बार में भी पहुंच सकेंगे। तो चलिए आपको यह बतलाते हैं कि यह सबकुछ इतनी आसानी से संभव कैसे होगा ? 


दरअसल, बिहार के एक करोड़ से ज्यादा गली और मोहल्लों की मैपिंग का काम पूरा हो गया है। इसके बाद अब डाक विभाग इन गलियों और मोहल्लों में बने मकानों के लिए डिजिपिन जारी करेगा। इससे मोबाइल पर लाइव लोकेशन के आधार पर न सिर्फ डाकिया बल्कि आम लोग भी आसानी से घरों तक पहुंच सकेंगे। हालांकि,यह सुविधा फिलहाल डाकिया को ही दी गई है। 


ऐसा कहा जा रहा है कि इसके पीछे की सोच यह है कि समय पर लोगों को चिट्ठी-पत्री मिले, इसके लिए डाक विभाग सभी गली-मोहल्लों को लाइव लोकेशन से जोड़ने का काम कर रहा है। हर मकान को डिजिपिन (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) दिया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग बिहार सर्किल ने पूरे राज्य के इलाकों की मैपिंग की है। एक करोड़ से अधिक गली एवं मोहल्लों की मैपिंग हो चुकी है। इस मैपिंग के माध्यम से सभी घरों की लाइव लोकेशन को डाला जाएगा। इससे डाकिया अपने मोबाइल से आसानी से देख कर निर्धारित जगह पर पहुंच सकेंगे।


मालूम हो कि पहले से भी शहर के अलग-अलग इलाकों का अपना पिन कोड है। लेकिन अब डिजिपिन कोड होगा, इससे हर इलाके के हर घर को चिह्नित किया जाएगा। इसमें बिहार सर्किल के कुल 30 डिवीजन को शामिल किया गया है। बिहार सर्किल के सभी डिविजन की बात करें, तो आधा अधूरा पता होने के कारण 45 फीसदी चिट्ठियां, पार्सल निर्धारित जगह पर नहीं पहुंच पाती है। इसमें 30 से 35 फीसदी चिट्ठियां और पार्सल वापस आ जाता है। ऐसे में डिजिपिन से आधा अधूरा पता वाले चिट्ठियां भी पहुंच सकेंगी। 10 अंकों के डिजिपिन में संबंधित गली-मोहल्ले के साथ संबंधित घर को इंडिकेट किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि,डिजिपिन 10 अंको का एक कोड है। इलाकों को डिजिटल एड्रेस सिस्टम से 4 मीटर के दायरे में बांटा जाएगा। इससे किसी भी स्थान का सटीक डिजिटल पता मिल जाता है। इसे आईआईटी हैदराबाद एवं एनआरएससी इसरो के सहयोग से डाक विभाग ने विकसित किया गया है।