अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-May-2025 11:08 AM
By FIRST BIHAR
Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सीएम आवास के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस के रोकने के बावजूद अभ्यर्थी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
दरअसल, तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चार महीने से प्रदर्शन कर रहें हैं लेकिन न तो कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला ही कोई है। सरकार रिजल्ट देने के बदले लाठी बरसा रही है।
इससे पहले अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का पिछले दिनों घेराव किया था, तब शिक्षा मंत्री को वहां ने वहां से भागकर अभ्यर्थियों के पीछा छुड़ाया था हालांकि उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया था कि सरकार के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन अंतिम निर्णय बीपीएससी को ही लेना है। मंत्री के आश्वासन के बावजूद जब कई दिन बीत गए तो अभ्यर्थियों के धैर्य ने जवाब दे दिया और उन्होंने सीएम आवास का घेराव कर दिया।
बड़ी संख्या में बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थी मंगलवार की सुबह से ही सीएम आवास के बाहर जमा होने लगे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोक दिया लेकिन बावजूद इसके अभ्यर्थी लगातार हंगामा कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को वहां से हटाने के लिए सख्त रूख अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा दौड़ाकर उनके ऊपर लाठियां बरसाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर थोड़ी देर कर अफरा-तफरी मची रही।