ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / पटना में कोरोना के इलाज में निजी अस्पताल या एम्बुलेंस कर रहे हों...

पटना में कोरोना के इलाज में निजी अस्पताल या एम्बुलेंस कर रहे हों गड़बड़ी तो इस नंबर पर शिकायत करें, DM खुद करेंगे मॉनिटरिंग

06-May-2021 08:40 PM

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना के इलाज में अगर कोई निजी अस्पताल मनमानी कर रहा हो, कोई एंबुलेंस वाला ज्यादा पैसे ले रहा हो या फिर ऑक्सीजन को लेकर कोई खबर देनी हो एक नंबर नोट कर लें. पटना जिला प्रशासन ने कोरोना के इलाज से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई के लिए खास वाट्सअप नंबर जारी कर दिया है. पटना के डीएम खुद इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे.


जिला प्रशासन ने जारी किया नंबर
पटना जिला प्रशासन ने कोरोना के दौरान इलाज में लोगों की मदद के लिए ये वाट्सअप नंबर जारी किया है. पटना जिला प्रशासन का वाट्सअप नंबर 8287590563 है. इस नंबर पर आप सूचना दे सकते हैं या फिर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 


जिला प्रशासन के मुताबिक वाट्सअप नंबर रहने से ये सुविधा होगी कि लोग अपनी शिकायत से संबंधित फोटो, वीडियो या कोई दस्तावेज भी भेज सकेंगे. इससे मामले की छानबीन करने या कार्रवाई करने में ज्यादा सुविधा होगी. जिला प्रशासन के मुताबिक इस वाट्सअप नंबर पर आयी शिकायतों की निगरानी सीधे जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह कर रहे हैं. इसलिए सही शिकायत पर कार्रवाई होना तय है. 


हालांकि इससे पहले भी पटना जिला प्रशासन ने कोरोना से जुड़े मामले की शिकायत के लिए जिला कंट्रोल रूम का नंबर 0612-2219810 जारी किया था. लेकिन अब वाट्सअप नंबर जारी होने से लोग ज्यादा डिटेल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.


गौरतलब है कि राजधानी पटना में निजी अस्पतालों द्वारा मनमाना पैसा वसूलने की शिकायतें आम है. हालांकि सरकार ने कोरोना के इलाज का रेट फिक्स कर रखा है लेकिन उसकी कोई परवाह नहीं कर रहा है. उधर, एंबुलेंस चालक भी मनमाना पैसा वसूल रहे हैं. सरकार ने एंबुलेंस का रेट भी तय किया है, उसकी भी कोई परवाह नहीं कर रहा है.