अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jun-2020 04:43 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह बबलू ने ये जानकारी दी है। सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार पटना में ही होगा।
बिहार के रहने वाले उभरते कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से विधायक नीरज बबलू को गहरा आघात लगा है। सुशांत सिंह राजपूत उनके चचेरे भाई थे।सुपौल के छातापुर से विधायक नीरज बबलू के साथ उन्हें काफी प्रेम और लगाव था।
विधायक नीरज कुमार बबलू ने इस घटना से दुखी होकर कहा कि घटना के बारे में कभी सपने में भी नही सोचा था ,5 भाईयों में वो सबसे छोटा था। सबका प्यारा था सुशांत,बचपन से ही होनहार था। उनकी आत्महत्या से बिहार हीनहीं देश वासियों को गहरा आघात लगा है। वहीं विधायक ने बताया कि सुशांत का शव पटना लाया जायेगा।