अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Oct-2022 07:24 AM
PATNA : राजधानी पटना के कई इलाकों में आज बत्ती गुल रहेगी। मेंटेनेंस को लेकर शहर के अलग-अलग इलाके में आज यानी बुधवार को बिजली कटेगी। 11 केवीए लाइन कॉपरेटिव फीडर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इससे इस बीच रामलखन पथ, संजय नगर, भोजपुर कॉलोनी में बिजली कटी रहेगी।
11 केवीए आरबीआई फीडर से आरबीआई पीएसएस सुबह 8.15 से 9.45 तक बंद रहेगा। इस बीच नारियल घाट, तकिया पर, इमलीतल इलाके में बिजली कटेगी। टाउन फीडर 11 केवीए आनंद बाजार पीएसएस सुबह दस से 11.30 बजे तक बंद रहेगा। इस बीच सदर बाजार, मछुआटोली की बिजली प्रभावित रहेगी। 11 केवीए पुनाईचक फीडर से बोर्ड कॉलोनी पीएसएस सुबह 7 से 8.30 बजे तक बंद रहेगा। इस नवीन पार्क, पुनाईचक की बिजली कटी रहेगी।
छठ पूजा के मेंटेनेंस को लेकर दीघा ग्रिड सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक बंद रहेगा। इस बीच दीघा, आरबीआई कॉलोनी, इंडस्ट्रीयल एरिया, नारियल घाट, इमलीतल, नासरीगंज, पोलसन रोड, कुर्जी, दीघा हाट, बाटा रोड, ईएसआई रोड, दानापुर दीघा रोड इलाके में बिजली कटी रहेगी।