ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / पटना जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज, कौन सा खेमा पड़ेगा...

पटना जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज, कौन सा खेमा पड़ेगा भारी?

30-Dec-2021 07:36 AM

PATNA : पटना जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज होने वाला है। आज सुबह 11 बजे से पटना समाहरणालय के ऑडिटोरियम में चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। छज्जू बाग स्थित हिंदी भवन में इस प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर पटना के डीएम इस चुनाव को संपन्न कराएंगे। पटना जिला परिषद के सदस्यों की कुल संख्या 45 है। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग खेमों नए अपनी बिसात बिछा रखी है। 


जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अंजू देवी और संपतचक के से चुनी गई कुमारी स्तुति के बीच टक्कर होने की संभावना है। अंजू देवी एक बार फिर जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए लामबंदी में जुटी हुई हैं। आपको याद दिला दें कि अंजू देवी की कुर्सी उनका कार्यकाल खत्म होने के पहले चली गई थी। उनके खिलाफ पंचायती राज विभाग ने एक्शन लिया था लेकिन अब एक बार फिर वह अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर मैदान में हैं। 


जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर धारा 144 लागू किया गया है। पटना समाहरणालय ऑडिटोरियम हॉल के 500 मीटर के इलाके में 144 लागू रहेगा। सुबह 7 बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया खत्म होने तक के निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। सिविल सर्जन पटना कार्यालय को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत एसओपी का पालन करवाने और बाकी इंतजामों का निर्देश दिया गया है।