ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: पटना-अजीमाबाद एक्सप्रेस की एस-2 बोगी में बोगी में उठी चिंगारी, बनी...

Bihar News: पटना-अजीमाबाद एक्सप्रेस की एस-2 बोगी में बोगी में उठी चिंगारी, बनी भगदड़ जैसे हालात

Bihar News: पटना, 3 मई 2025 शुक्रवार की रात पटना-अजीमाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13207) की एस-2 बोगी में अचानक चिंगारी भड़कने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया.

03-May-2025 07:00 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना, 3 मई 2025 शुक्रवार की रात पटना-अजीमाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13207) की एस-2 बोगी में अचानक चिंगारी भड़कने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 11:46 बजे की है, जब ट्रेन पटना जंक्शन से खुलने के कुछ मिनटों बाद फुलवारीशरीफ की ओर बढ़ रही थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, एस-2 कोच के बैटरी पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे तेज धुआं और चिंगारी निकलने लगी। कुछ ही देर में कोच के अंदर धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने सामान के साथ जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। इस भगदड़ का असर एस-1 और एस-3 बोगियों तक भी देखा गया।


ट्रेन के पायलट और गार्ड को स्थिति की जानकारी मिलते ही ट्रेन को फुलवारीशरीफ स्टेशन से पहले रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान ट्रेन के चेकिंग स्टाफ ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया। रेलवे नियंत्रण कक्ष ने एहतियात के तौर पर हावड़ा-डीडीयू रेलखंड पर पटना और दानापुर के बीच आधे घंटे के लिए ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। ट्रेन के रनिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्यूशर का उपयोग किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया। गनीमत रही कि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। हालांकि, एस-2 बोगी को पूरी तरह खाली कर दिया गया और यात्रियों को अन्य बोगियों में शिफ्ट किया गया।


ट्रेन के दानापुर जंक्शन पहुंचने के बाद रात करीब 1:15 बजे तक सुरक्षा और तकनीकी अधिकारियों की एक टीम ने कोच की सघन जांच की। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी सुधार किए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।