अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Mar-2023 10:56 AM
By First Bihar
PATNA: सरकार ने स्थायी खाता संख्या पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा तीन महीने बढ़ा दिया गया है. पहले 31 मार्च 2023 की तारीख निर्धारित की गई थी. लेकिन अब इसे तीन महीने आगे बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दी गई है.
बता दें कि वित्त मंत्रालय की ओर से पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी करने के फैसले के बाद साफ शब्दों में कहा गया है कि अगर नई निर्धारित तिथि यानी 30 जून 2023 तक अगर लिंक नहीं कराते है तो फिर आपका पैन कार्ड किसी काम का नहीं रह जाएगा.
अब 30 जून के बाद लिंक नहीं होने पर Pan Card डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. और ऐसा हुआ तो कार्ड होल्डर म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट जैसे काम नहीं कर सकेंगे. यही नहीं आज के समय में बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर रियल एस्टेट या अन्य कोई डील करने में पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्युमेंट होता है. इसलिए भले ही डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस काम को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जितना जल्दी हो सके निपटा लेने में समझदारी है.
अगर आप Pan Card डिएक्टिवेट होने पर इसका प्रयोग फाइनेंशियल कार्य के लिए दस्तावेज में करते है तो आपके ऊपर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. बता दें यह इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत इतने जुर्माने का प्रावधान है.
इस तरह से करे Pan-Aadhaar लिंक
इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.incometax.gov.in पर लॉग इन करें. क्विक लिंक्स सेक्शन में जाकर लिंक आधार पर क्लिक करें. अब स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी. जहांअपना पैन नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें. 'I validate my Aadhaar details' के विकल्प को चुनें. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा. उसे भर दें और फिर 'Validate' पर क्लिक करें. जुर्माना भरने के बाद आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा