ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार...

राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद नेताओं की संपत्ति का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कुल 1.66 करोड़ की संपत्ति है, जबकि RJD उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह 200 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं। जानिए रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की संप

06-Mar-2026 07:29 AM

By First Bihar

Bihar Rajya Sabha Election : बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। नामांकन दाखिल करने के बाद उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा शपथ पत्र में दिया है, उससे कई दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। खास बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपत्ति के मामले में अन्य उम्मीदवारों की तुलना में काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ प्रत्याशी करोड़ों और अरबों की संपत्ति के मालिक हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कुल मिलाकर 1.66 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय मात्र 7.87 लाख रुपये दर्ज की गई है। उनके शपथ पत्र के अनुसार उनके पास नकद के रूप में सिर्फ 20,552 रुपये हैं। चल संपत्ति के तौर पर उनके पास कुल 17.91 लाख रुपये की संपत्ति है।


आभूषण के रूप में नीतीश कुमार के पास केवल 20 ग्राम सोने की एक अंगूठी और एक मोती जड़ी चांदी की अंगूठी है, जिसकी कुल कीमत करीब 2.37 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके पास एक फोर्ड इकोस्पोर्ट्स कार है, जिसे उन्होंने वर्ष 2015 में 11.32 लाख रुपये में खरीदा था।


अचल संपत्ति के तौर पर उनके पास दिल्ली के द्वारका इलाके में संसद कोऑपरेटिव का एक फ्लैट है। लगभग एक हजार वर्ग फीट के इस फ्लैट को उन्होंने वर्ष 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये आंकी गई है। खास बात यह है कि उनके नाम पर कोई कृषि भूमि या अन्य जमीन दर्ज नहीं है।


जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की संपत्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिक है। उनके पास कुल 3.12 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.64 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 35.77 लाख रुपये रही है। उनके पास नकद के रूप में 1.26 लाख रुपये मौजूद हैं।


रामनाथ ठाकुर के पास 20 ग्राम सोने के आभूषण भी हैं। वहीं वाहन के रूप में उनके पास होंडा आमेज और टोयोटा फॉर्च्यूनर कार है। इसके अलावा उनके पास समस्तीपुर जिले के पैतृक गांव में 68 डिसमिल जमीन भी है, जिसकी कीमत करीब 17.33 लाख रुपये बताई गई है।


राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की कुल संपत्ति करीब 79.94 लाख रुपये है। इसमें 44.94 लाख रुपये की चल संपत्ति और 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके दो बैंक खातों में करीब 13.34 लाख रुपये जमा हैं।


उपेंद्र कुशवाहा के पास कृषि और आवासीय भूमि भी है, जिसकी कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है। इसमें एक एकड़ 20 डिसमिल कृषि भूमि शामिल है। वाहन के तौर पर उनके पास एक चारपहिया वाहन है। आभूषण के रूप में उनके पास करीब 10 तोला सोना है, जिसकी कीमत लगभग 13.60 लाख रुपये बताई गई है।


1983 में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल करने वाले उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ फिलहाल सात आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से एक मामला कोतवाली थाना से जुड़ा हुआ है जो एमपी-एमएलए कोर्ट पटना में चल रहा है। पटना में उनके खिलाफ कुल पांच मामले दर्ज हैं, जबकि एक-एक मामला सासाराम और मुजफ्फरपुर में लंबित है। उनकी पत्नी के नाम पर चल और अचल संपत्ति मिलाकर करीब 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा पारिवारिक संयुक्त संपत्ति करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।


वहीं राजद के राज्यसभा प्रत्याशी अमरेन्द्र धारी सिंह संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं। उनके शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 206 करोड़ 98 लाख 93 हजार रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास करीब 4.5 लाख रुपये नकद हैं, जबकि बैंक खातों में 26.68 करोड़ रुपये जमा हैं।


इसके अलावा उनके पास 30.11 करोड़ रुपये के बॉन्ड और शेयर हैं तथा पोस्ट ऑफिस के पीपीएफ खाते में 93 लाख रुपये जमा हैं। विभिन्न फर्म, कंपनियों और ट्रस्ट में उन्होंने करीब 148.73 करोड़ रुपये निवेश कर रखे हैं। वाहन के रूप में उनके पास टोयोटा क्वालिस और हुंडई वेन्यू कार है। आभूषण में 43 ग्राम सोना और करीब पांच किलो चांदी है।


राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्ति का यह अंतर बिहार की राजनीति में आर्थिक असमानता की एक अलग तस्वीर भी पेश करता है, जहां एक ओर कुछ नेता अपेक्षाकृत सीमित संपत्ति के साथ राजनीति में सक्रिय हैं तो वहीं कुछ प्रत्याशी अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।