ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / नीतीश के खिलाफ अपनी पार्टी का स्टैंड भी नहीं रख पा रहे तारकिशोर...

नीतीश के खिलाफ अपनी पार्टी का स्टैंड भी नहीं रख पा रहे तारकिशोर प्रसाद, पेगासस जांच पर बोले.. यह केंद्र का मामला है

03-Aug-2021 12:32 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA : पेगासस जासूसी कांड की जांच की मांग कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही बीजेपी को बैकफुट पर ढकेल दिया. हो लेकिन उन्हीं की कैबिनेट में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद की जुबान इस मसले पर नहीं खुल रही. पेगासस जासूसी कांड की जांच को लेकर नीतीश ने जो स्टैंड लिया, वह सीधे बीजेपी का विरोध वाला है. लेकिन इसके बावजूद डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने इस मसले पर चुप्पी साध ली है. तारकिशोर प्रसाद आज बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में मौजूद थे. वह फरियादियों से मुलाकात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की.


सवाल जब पेगासस जासूसी कांड की जांच को लेकर नीतीश कुमार के बयान का आया तो तार किशोर प्रसाद ने इससे पल्ला झाड़ लिया. तारकिशोर प्रसाद में पेगासस जासूसी कांड को केंद्र का मसला बताते हुए इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह विषय केंद्र सरकार से जुड़ा हुआ है. मामले को केंद्र सरकार देख रही है. इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा.


जातीय जनगणना के मसले पर भी डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद अपनी पार्टी का स्टैंड खुलकर नहीं रख पा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उन्हें नीतीश कुमार का डर सता रहा हो. डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद जातीय जनगणना पर सवाल किए जाने को लेकर केवल इतना कह सके कि यह मामला भी केंद्र की नीति से जुड़ा हुआ है. विधानसभा से प्रस्ताव पास किए जाने के बाद मुख्यमंत्री इस मामले को देख रहे हैं. हालांकि बीजेपी के दूसरे नेता जिस तरह जातीय जनगणना को खारिज कर रहे हैं, उस तरह डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद अपना स्टैंड नहीं ले पाए.



इतने दिनों तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर सवाल किए जाने पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह हमारे सरकार का एजेंडा नहीं है कि कौन किस से मुलाकात करता है. मुझसे भी कई विपक्षी दल के नेता आकर मुलाकात करते हैं. कई बार राजनीति में यह सब होता है.