ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Bihar News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और पटना SSP को जारी...

Bihar News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और पटना SSP को जारी किया नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब; क्या है मामला?

Bihar News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और पटना के एसएसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

02-May-2025 05:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और पटना के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने बिहार की एनडीए सरकार और एसएसपी के दो सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पूरा मामला मीड डे मिल से जुड़ा है।


दरअसल, पटना के मोकामा स्थित मेकरा मध्य विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 100 बच्चे बीमार हो गए थे। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। बच्चों को उल्टी, चक्कर और अन्य शारीरिक समस्याएं होने लगीं थीं। इस घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर सड़क जाम कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस घटना को बच्चों के स्वास्थ्य और मानवाधिकारों से जुड़ा मामला मानते हुए दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खाना परोसने से पहले रसोइये ने भोजन में मरा हुआ सांप देखकर उसे अलग कर बोरे में डाल दिया, लेकिन इसके बावजूद वही भोजन बच्चों को परोस दिया गया। कुछ देर बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि रसोइये की लापरवाही से बच्चों की जान खतरे में पड़ी। 


स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि वह तीन दिनों से छुट्टी पर थे, और उन्हें जानकारी मिली कि कुछ बच्चे बेहोश हो गए हैं। यह अफवाह फैल गई कि भोजन में सांप मिला था। एक बच्चे की आंख लाल हो गई थी, जिसे नीम का नीर पिलाकर स्थानीय 'बिषहरी स्थान' ले जाया गया। इसके बाद अफवाह फैलने से कई बच्चे झाड़-फूंक कराने वहां पहुंच गए थे।