अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Apr-2021 04:10 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाया वही दुकानों को अल्टरनेट खोलने का निर्देश जारी किया। लेकिन नवादा में सरकार के इस आदेश की धज्जियां उड़ाई गई। हालांकि जैसे ही इस बात की खबर अधिकारी के कानों तक पहुंची तीन दुकानों को सील कर दिया। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी की गाड़ी को देखते ही लोग अपनी-अपनी दुकाने बंद करने लगे।
दरअसल कोरोना को लेकर सरकार के जारी निर्देश का कुछ दुकानदार पालन नहीं कर रहे थे। सरकारी आदेश के अनुसार दुकानों को अल्टरनेट खोला जाना था। जैसे कपड़ा, बर्तन, जूता-चप्पल,कृषि यंत्र सहित कई दुकानों को आज बंद रखना था लेकिन दुकानदार सरकार के इस निर्देश को नहीं माने और अपनी-अपनी दुकाने खोलकर बैठे नजर आए। इस बात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी उमेश भारती ने सरकारी आदेश के उल्लंघन करने के मामले में तीन दुकानों को सील कर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी उमेश भारती ने लोगों से कहा कि सरकार के नियमों को जो नहीं मानेंगे उनकी दुकानें सील कर दी जाएगी।