अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-May-2025 11:42 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News: बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संस्थान में शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जिले के धनेश्वरघाट मोहल्ला, थाना क्षेत्र नालंदा की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक एक छात्र को डंडे से पीट रहे हैं, बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा रहे हैं और लगातार मारते जा रहे हैं। छात्र बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता है और खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता है, लेकिन शिक्षक उस पर ध्यान नहीं देते। वीडियो की लंबाई करीब 35 सेकंड है।
पीड़ित छात्र की पहचान सन्नी कुमार, पिता मोती चौधरी, निवासी सोहसराय के रूप में हुई है। उसे गंभीर चोटों के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सन्नी ने बताया कि वह क्लास में बैठा था, तभी एक अन्य छात्र जबरदस्ती उसकी सीट पर बैठ गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद शिक्षक ने सन्नी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में एक अन्य युवक भी मारपीट में शिक्षक की मदद करता दिख रहा है, जिसे कोचिंग का कर्मी बताया जा रहा है। वहीं, एक अन्य छात्र पिटते छात्र को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन शिक्षक उसे डांटकर वापस भेज देते हैं।
कोचिंग संचालक का कहना है कि दोनों छात्रों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने दावा किया कि केवल हल्की पिटाई की गई थी और दोनों छात्रों को अभिभावकों के साथ आने को कहा गया था। सन्नी अपने अभिभावक के साथ आया था, जबकि दूसरा छात्र कोचिंग नहीं आया। इस मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि ‘First Bihar-Jharkhand’ नहीं करता है, लेकिन घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग कोचिंग संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं