अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2025 07:26 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के गोला बांध रोड स्थित एक मकान में चल रहे हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में सट्टा संचालित करने वाले मास्टरमाइंड समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना पर छापेमारी
पुलिस को लंबे समय से गोला बांध रोड इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। शनिवार को नगर एएसपी (सहायक पुलिस अधीक्षक) सुरेश कुमार को सूचना मिली कि एक मकान के भीतर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना की पुलिस के साथ एक विशेष टीम का गठन कर मकान पर अचानक छापेमारी की गई।
मौके से बरामदगी
पुलिस की कार्रवाई से घर के भीतर भगदड़ मच गई। पुलिस ने सट्टा संचालित करने वाले और दांव लगाने वाले कुल 9 व्यक्तियों को दबोच लिया। मौके से भारी मात्रा में नकद राशि, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और सट्टेबाजी से जुड़े हिसाब-किताब के रजिस्टर बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लैपटॉप और मोबाइल के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर ऑनलाइन दांव लगाए जा रहे थे।
आरोपियों से पूछताछ और जांच जारी
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिंडिकेट किन अन्य शहरों या बड़े बुकीज से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य एक विशेष ऐप और वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ते और लेन-देन ऑनलाइन वॉलेट और नकद दोनों माध्यम से करते थे।
एएसपी सुरेश कुमार ने मीडिया को बताया कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध जुए और सट्टेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस कार्रवाई से इलाके के सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच कर पूरे अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।