अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Dec-2025 10:33 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला अहियापुर इलाके का है, जहाँ दिनदहाड़े दो शातिर बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया। ग्राहक बनकर आए इन बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया और मौके से चंपत हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शादी का झांसा देकर दुकान में घुसे थे बदमाश
पीड़ित ज्वेलरी शॉप दुकानदार राजा कुमार ने बताया कि दोपहर के समय दो युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आए। उन्होंने दुकानदार से कहा कि उनके घर में शादी है और उन्हें सोने-चांदी के भारी गहने खरीदने हैं। दुकानदार उनकी बातों में आ गया और उन्हें तरह-तरह के डिजाइन दिखाने लगा। शातिरों ने काफी देर तक गहने देखे और कुछ जेवर पसंद कर उन्हें अलग रखवा दिया।
इसके बाद, बदमाशों ने दुकानदार से उन जेवरों का कुल बिल (हिसाब-किताब) बनाने को कहा। जब दुकानदार हिसाब करने में व्यस्त हुआ, तभी मौका पाकर एक बदमाश ने सोने के गहनों से भरा एक डिब्बा चुपके से उठाकर अपनी जैकेट की जेब में रख लिया। चोरी करने के बाद दोनों युवकों ने बड़ी ही सहजता से कहा कि वे अभी एटीएम से रुपये लेकर आते हैं और फिर गहने ले जाएंगे।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
काफी देर इंतजार करने के बाद जब दोनों युवक वापस नहीं लौटे, तो दुकानदार को शक हुआ। जब उन्होंने सामान का मिलान किया, तो सोने के जेवरों वाला एक डिब्बा गायब मिला। आनन-फानन में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो दोनों बदमाशों की करतूत सामने आ गई। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह शातिर ने दुकानदार की नजर बचाकर जेवर गायब किए।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकानदार राजा कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।