ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बरौनी–नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों ने किया पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

बरौनी–नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों ने किया पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

नई दिल्ली से बरौनी जा रही क्लोन एक्सप्रेस पर पूसा–दुबहा स्टेशन के बीच पथराव हुआ। खिड़की का शीशा टूट गया, हालांकि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।

27-Dec-2025 10:18 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR:  रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। नई दिल्ली बरौनी जा रही बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (ट्रेन संख्या 02564) पर शनिवार सुबह असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। यह घटना मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलखंड के बीच स्थित पूसा और दुबहा स्टेशन के पास की है। यह ट्रेन करीब 15 घंटे लेट थी। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन जब दुबहा के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक एक तेज पत्थर बोगी के शीशे पर आकर लगा। पत्थर की चोट इतनी जोरदार थी कि खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, हालांकि अचानक हुए इस हमले से बोगी में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी तुरंत ऑन-ड्यूटी टीटीई द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई। सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और नारायणपुर अनंत स्टेशन से अधिकारियों का एक दल तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पत्थर जानबूझकर मारा गया था या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन तहकीकात जारी है और दोषियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ट्रैक के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।