ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / Cyber Crime News: स्विटजरलैंड में नौकरी कीजिएगा... विदेश में फर्जी नौकरी का झांसा...

Cyber Crime News: स्विटजरलैंड में नौकरी कीजिएगा... विदेश में फर्जी नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की लूट

Cyber Crime News: मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने उत्कर्ष कुमार से स्विटजरलैंड नौकरी और नागरिकता का झांसा देकर 12.5 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

08-Oct-2025 12:00 PM

By First Bihar

Cyber Crime News: साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए अब नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां साइबर शातिरों ने एक युवक को स्विटजरलैंड में प्रतिमाह दो लाख रुपये की नौकरी और उस देश की नागरिकता दिलाने का झांसा देकर 12.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक, उत्कर्ष कुमार, जो भगवानपुर अलकापुरी (सदर थाना क्षेत्र) का निवासी है, ने इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


उत्कर्ष ने पुलिस को बताया कि ठगी की शुरुआत 14 दिसंबर 2024 से हुई, जब उसे टेलीग्राम ऐप पर एक ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्यों ने उसे बताया कि कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। शुरुआत में हर निवेश पर एप पर अच्छा मुनाफा दिखाया गया, जिससे वह झांसे में आ गया। दो माह तक लगातार निवेश करने के बाद जब उत्कर्ष ने कुछ पैसे निकालने की कोशिश की, तो एप ने उसका खाता ‘फ्रिज’ दिखा दिया। वह दो हजार रुपये से अधिक की निकासी नहीं कर सका।


जब उसने अपने पैसे लौटाने की मांग की, तो ठगों ने उसे दिल्ली बुलाया और कहा कि यदि वह पांच लाख रुपये एक अन्य एप में निवेश करेगा, तो उसकी पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। पैसे की वापसी के लालच में उत्कर्ष ने दोस्तों से उधार लेकर अतिरिक्त निवेश कर दिया, लेकिन इसके बाद भी पैसे नहीं लौटे। इसके बाद साइबर ठगों ने उसे लुधियाना बुलाया।


लुधियाना पहुंचने पर उसकी मुलाकात नेमचंद जैन और उसकी पुत्री हिना जैन से कराई गई। दोनों ने उसे स्विटजरलैंड भेजने, वहां दो लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलाने और नागरिकता दिलाने का लालच दिया। लेकिन जब उत्कर्ष ने नागरिकता लेने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को हिना जैन का आधार नंबर और उन दो कंपनियों के बैंक खाता नंबर भी दिए हैं, जिनके माध्यम से ठगों ने पैसे मंगवाए थे।


साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने मामले की जांच की जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। पुलिस अब उन बैंक खातों, टेलीग्राम ग्रुप और संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल इस ठगी में किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने बिहार और अन्य राज्यों के कई युवकों को इसी तरह विदेशी नौकरी का झांसा देकर ठगा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ट्रेडिंग, विदेशी नौकरी या नागरिकता दिलाने के नाम पर मिलने वाले ऑफर से सतर्क रहें और किसी अज्ञात व्यक्ति या संस्था को पैसे न भेजें।