सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Feb-2025 08:15 AM
By First Bihar
POLICE ENCOUNTER : बिहार की पुलिस भी यूपी पुलिस की तर्ज पर अपराधियों से सख्ती से पेश आ रही है। यूपी पुलिस की तरह ही एनकाउंटर को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रही है। शुक्रवार की सुबह 8 साल के मासूम अंशु कुमार को गोली मारने में फरार चल रहे अपराधी नीतीश कुमार के साथ धरहरा थाने की पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधी नीतीश कुमार को दायां पैर में गोली लगी। इसके बाद इसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सात जनवरी को धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सिगरेट लाने से मना करने पर मासूम अंशु कुमार (08) के सिर में पड़ोसी नीतीश कुमार ने गोली मार दी। इसके बाद पुलिस इस मामले में आरोपित नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन अपराधी का पूरा परिवार घर बंद कर फरार चल रहा था और पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए हर हथकंडे अपना रही थी। इस बीच 20 फरवरी की शाम पटना पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर धरहरा थाने को सुपुर्द किया।
वहीं, 20 फरवरी की रात नीतीश थाना से चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए रात भर पुलिस छापेमारी करती रही। इस बीच शुक्रवार की सुबह चार बजे धरहरा थाना क्षेत्र के मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में नीतीश के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने नीतीश को सरेंडर करने को कहा इस बीच नीतीश ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नीतीश के पैर में गोली मारी इसके बाद गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे। धरहरा पुलिस से बातचीत की। अपराधी की निशानदेही पर हथियार को बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस इस अपराधी को लेकर अन्य तरीकों की पड़ताल कर रही है।