अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Aug-2021 12:37 PM
PATNA : उत्तर प्रदेश में सियासी जनाधार बढ़ाने में लगे विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी पूर्व सांसद फूलन देवी को लेकर अब पीछे हटने वाले नहीं हैं. योगी सरकार द्वारा फूलन देवी की प्रतिमाओं को उत्तर प्रदेश में लगने से रोके जाने के बाद उन्होंने अब नए तरीके से अपने मकसद में आगे बढ़ने का तरीका खोज लिया है. सहनी ने अब फूलन देवी की प्रतिमाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 165 सीट पर लड़ने का एलान भी किया.
मंत्री मुकेश सहनी ने आज 6 स्ट्रैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर फूलन देवी की जयंती मनाते हुए एलान किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भले ही उन्हें फूलन देवी की प्रतिमाओं को अलग-अलग जिले में लगाने से रोक दिया हो लेकिन अब उन्होंने ठान ली है कि वे फूलन देवी की विचारधारा को लोगों के घर-घर तक पहुंचाएंगे.
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की 50 हजार प्रतिमाएं, 10 लाख कैलेंडर और पांच लाख लॉकेट अगले 100 दिनों में चरणबद्ध तरीके से घर-घर तक पहुंचाएंगे. पार्टी की वेबसाइट पर जाकर आम लोग फूलन देवी की प्रतिमाओं को फ्री में ऑर्डर कर सकेंगे. आज से फ्री में आर्डर करने की सुविधा वेबसाइट से लाइव कर दी गई है.
सहनी ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार भले ही फूलन देवी के कार्यक्रमों को निरस्त कर सकती है लेकिन उन्हें लोगों के मन और विचारों से नहीं निकाल सकती. उन्होंने कहा कि फूलन देवी नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं इसलिए वे उनकी विचारधाराओं को घर-घर तक पहुंचाने काम कर रहे हैं.
यूपी चुनाव का जिक्र करते हुए मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि उन्होंने 165 सीटें चिन्हित की हैं जिसपर मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी. बाकी की सीटों पर जिस पार्टी की विचारधारा उनकी पार्टी से मिलेगी वे उसका समर्थन करेंगे.