अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2025 04:15 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के धरोहर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर उसके आभूषण लूट लिए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक महिला की पहचान हरिलाल साह की 65 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रभावती देवी शनिवार की शाम करीब छह बजे खेत की ओर शौच करने गई थीं। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी खोजबीन शुरू कर दी।
इसी दौरान गांव की एक महिला शौच के लिए खेत की ओर गई, जहां उसकी नजर जमीन पर पड़ी एक महिला पर पड़ी। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रभावती देवी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि शव पर चाकू से वार के निशान थे और महिला के पहने हुए आभूषण गायब थे।
आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से महिला की हत्या की है। खेत से शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना चिरैया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
मृतक के पुत्र ने बताया कि उनकी मां की सात बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में चाकू मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। फिलहाल पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट