अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-May-2025 03:38 PM
By FIRST BIHAR
Mock Drill: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस हमले का मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी। इसी क्रम में 7 मई को देशभर के 244 जिलों में एक बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राजधानी पटना समेत बिहार के पांच शहरों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
मॉक ड्रिल के समय सभी घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों की बत्तियां बंद रखी जाएंगी। तेज आवाज में सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा। सायरन सुनते ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्रिल में हवाई हमले के संकेत पर लोगों को कैसे प्रतिक्रिया करनी है, इसकी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
7 मई को बिहार के पांच जिलों पटना, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया और बेगूसराय में मॉक ड्रिल आय़ोजित किया जाएगा। पटना में जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। बुधवार को पूरे शहर की बिजली 10 मिनट के लिए बंद कर दी जाएगी। राजधानी के सभी चौक चौराहों और प्रमुख स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। लोगों को युद्ध के समय खुद को कैसे बचाया जाए इसकी जानकारी दी जाएगी।
बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण और नागरिक सुरक्षा निदेशालय की तरफ से मॉड ड्रिल का पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार की शाम पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मॉक ड्रिल के दौरान गांधी मैदान, पीयू, पीएमसीएच समेत अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में सायरन बजेंगे। सड़कों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस दौड़ेंगी। इस दौरान हमले की स्थिति में बचाव की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
पटना के डीएम चंद्रशेखर ने बताया कि 7 मई को शाम 7:00 बजे से 7:10 तक ब्लैक आउट कर मॉक ड्रिल की जाएगी। अगर किसी के घर में आपातकाल स्थिति है तो लाइट जलाएं लेकिन खिड़की पर मोटा कपड़ा लगाए। शाम 6 बजकर 58 मिनट में सायरन बजेगा। ये सायरन 2 मिनट बजेगा। सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट होगा। दोबारा सायरन 7 बजकर 10 मिनट पर बजेगा। कुल 80 जगहों पर सायरन बजेगा। सड़क पर गाड़ियो को भी इस दौरान रुककर लाइट ऑफ करना है। केवल एम्बुलेंस को छूट होगी।