अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-May-2025 04:39 PM
By FIRST BIHAR
Mock Drill: 7 मई को देशभर के 244 जिलों में होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां हो रही हैं। पटना जिला प्रशासन भी इसकी तैयारियों में जुट गया है। मॉक ड्रिल के दौरान पूरे पटना शहर की बिजली 10 मिनट के लिए काट दी जाएगी और 80 जगहों पर सायरन बजाए जाएंगे। इस दौरान कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें फॉलो करना बेहद जरूरी है। ऐसे में बचाव से जुड़ी हर एक जानकारी को ध्यान से समझने की जरूरत होगी।
पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी आकाश कुमार ने बताया है कि भारत सरकार की तरफ से मॉक ड्रिल के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सिविल डिफेंस के अंतर्गत 244 जिले हैं, जहां पर 7 तारीख को मॉक ड्रिल करना है। बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पटना और बेगूसराय में मॉक ड्रिल करना है।
अधिकारियों ने बताया कि 7 मई को शाम 7:00 बजे से लेकर 7:10 तक ब्लैकआउट होगा। सभी लाइट को बंद करके वॉर लाइट सिचुएशन से बचने की तैयारी की जाएगी। पटना में भी कल 7:00 से 7:10 तक पटना की बिजली काट दी जाएगी। पटना के लोगों से अपील है कि बिजली कटने के बाद रोशनी का उपयोग न करें। पटना में 80 जगह पर सायरन बजाया जाएगा। फायर ब्रिगेड और थानों की गाड़ियां सायरन बजाया जाएगा।
पटना शहर में 80 जगह पर 6:58 में शाम को सायरन बजाया जाएगा। 2 मिनट बाद सभी लोग बत्ती बंद कर देंगे। लोगों को अलर्ट किया जा रहा है पैनिक नहीं हों, डरने की जरूरत नहीं है। अपनी तैयारी करके रखें। 7 मई को सड़कों पर चलने वाले लोग भी गाड़ी के लाइट को बंद कर लेंगे। इमरजेंसी सुविधा एंबुलेंस को इस व्यवस्था से छूट रहेगी। बुधवार को ब्लैकआउट के बाद बचाव और फ्रस्ट एड की व्यवस्था का आगे भी रिहर्सल होगा।
उन्हों बताया कि सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा मंत्रालय, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें इसमें शामिल रहेंगी। शाम 6:58 से 2 मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। लोग अपने घर पर खाने का सामान जमा करने की चिंता ना करें, यह एक रिहर्सल है। 1000 करीब लोग इस रिहर्सल में शामिल होंगे।
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि युद्ध अभी नहीं छिड़ा है, यह बस एक रिहर्सल है। सड़कों पर चलने वाले लोग गाड़ियों को रोक दें। नागरिकों को जागरूक करने के लिए यह ड्रिल चल रहा है। पहलगाम हमले के बाद प्रमुख जगह पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के दौरान अगर किसी के घर में आपातकाल स्थिति हो तो ही लाइट जलाएं लेकिन खिड़की पर मोटा कपड़ा लगाएं। शाम 6 बजकर 58 मिनट में सायरन बजेगा। सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट होगा।