अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Jan-2020 11:42 AM
BHAGALPUR: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के साथ भागलपुर में अजीब वाकया हुआ. सोमवार की सुबह ट्रेन से डीजीपी भागलपुर परिसदन पहुंचे. जहां उन्होंने डीआईजी और एसएसपी समेत सभी अधिकारियों को आराम करने की बात कहकर वापस भेज दिया. उसके बाद डीजीपी खुद ट्रैक सूट और मफलर पहनकर पुलिस लाइन में जांच के लिए निकल पड़े.
इस दौरान डीजीपी ने बिना अपना परिचय दिये हथियार से लैस दो महिला सिपाहियों से पूछा कि आपलोग राइफल चला सकते हैं या नहीं. डीजीपी ने महिला पुलिसकर्मियों से पूछा कि सिर्फ दिखाने के लिए ये हथियार तो नहीं है? जिसके बाद अनुराधा नाम की सिपाही ने कहा कि अभी तो हमलोग 45 राउंड गोली चला कर बांका से लौटे हैं. अभी गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास में जा रहे हैं. पुलिसकर्मी की इस बात पर डीजीपी ने कहा कि अगर दोनों का हथियार लेकर भाग जाएंगे तो आप लोग क्या कीजिएगा.
हथियार छीनकर भागने की बात सुनकर दोनों दोनों महिला सिपाही भड़क गईं, उन्होंने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से कहा कि 'हथियार लेकर भागिए तो दिखा देंगे...टन्न से इंसास से ठोकिए देंगे.' महिला सिपाहियों ने तुरंत कंधे से इंसास निकाल कर डीजीपी पर तान भी दिया. इसके बाद डीजीपी ने दोनों महिला सिपाहियों को अपना परिचय दिया फिर डीजीपी ने दोनों महिला सिपाहियों को जय हिंद बोल कर सलाम किया. दोनों महिला सिपाहियों का हौसला देखकर डीजीपी खुशी से गदगद हो गए उन्हें शाबाशी देकर वापस वहां से लौट गये.