अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Feb-2026 10:42 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। जब से बिहार में शराबबंदी लागू हुई तब से कुछ लोग सुखा नशा करने लगे हैं। नशे के लिए अब स्मैक और गांजा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में लगे लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई लगातार करती है, लेकिन ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जेल जाने के बाद फिर छूटकर बाहर आ जाते हैं और शराब के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी में फिर से जुट जाते हैं। इस बार मधुबनी पुलिस ने एक बड़े मादक तस्कर और इलाके के टॉप 10 अपराधी को दबोचा है।
मधुबनी जिले की सहारघाट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के टॉप-10 अपराधी नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव से की गई है। बताया जा रहा है कि नरेश यादव 19 जुलाई 2025 को हरलाखी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पर बालू के नीचे गांजा छुपाकर तस्करी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर वह मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
आज सहारघाट थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश गंगौर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर हरलाखी थाना पुलिस के सहयोग से सहारघाट थाना पुलिस ने छापेमारी कर नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले की जानकारी डीसीपी अमित कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।