ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH...

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर

मधुबनी जिले के सरिसब गांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में अरेर थाना क्षेत्र के अधिवक्ता सुधीर कुमार की मौके पर मौत, दूसरा बाइक सवार युवक सौरभ कुमार गंभीर घायल होकर DMCH रेफर।

03-Feb-2026 10:44 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले के  बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रहिका मुख्य पथ के सरिसब गांव के निकट दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हुई हैं। जिसमे एक बाइक पर सवार अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी की मौत हो गयी है। वही दूसरा बाइक सवार साहरघाट थाना के उत्तरा गांव के अभिराम के पुत्र सौरभ कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया है। 


जिसका प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया है। सौरभ कुमार इंटरमीडिएट का परीक्षा देने के लिए बाइक से आर के कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र जा रहा था। वही अधिवक्ता सुधीर चौधरी अपने गांव से बेनीपट्टी कोर्ट जा रहे थे। बेनीपट्टी थाना के सरिसब जगदंबा पेट्रोल पम्प के निकट सड़क खराब होने के कारण जर्जर भाग से बचने के लिए दोनों बाइक बीच सड़क पर आ गयी। जबतक बाइक पर संतुलन होता, तबतक दुर्घटना हो गयी।


दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि, मृतक के सिर पर लगा हेलमेट को तोड़ते हुए सिर फोड़ दिया। जिसके कारण अधिवक्ता सुधीर चौधरी की मौत मौके पर ही हो गयी। उधर, दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग दौड़े और दोनों को अनुमंडल अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर अधिवक्ता सुधीर को मृत घोषित कर दिया। 


अधिवक्ता के मौत की खबर कोर्ट परिसर में पहुँचते ही गमगीन अधिवक्ता अनुमंडल अस्पताल पहुँच गए। न्यायिक पदाधिकारियों ने भी हॉस्पिटल पहुँच कर घटना के प्रति शोक व्यक्त किया। वही बेनीपट्टी पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर है।